-
राज्य में 67 नये पाजिटिव मामले मिले
भुवनेश्वर। कोरोना की तीसरी लहर में ओडिशा में पहली बार पाजिटिव संख्या दो अंकों में दर्ज की गयी है। राज्य में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के कुल 67 नये मामले दर्ज किये गये हैं। यह जानकारी राज्य सरकार के सूचना और जनसंपर्क विभाग ने ट्विट कर दी है। आंकड़ों के अनुसार, इन नये मामलों में से 7 बच्चे शामिल हैं। कुल पाजिटिव मामलों में 39 व्यक्ति संगरोध में हैं, जबकि 28 स्थानीय संपर्क के मामले हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 6,351 परीक्षण किया गया था, जिसमें परीक्षण सकारात्मकता दर 1.05% थी। जानकारी के अनुसार, बालेश्वर जिले में 3, बरगढ़ जिले में 1, भद्रक जिले में 3, कटक जिले में 1, देवगढ़ जिले में 2, गजपति जिले में 3, गंजाम जिले में 1, जगतसिंहपुर जिले में 1, जाजपुर जिले में 4, कंधमाल जिले में 1, केंद्रापड़ा जिले में 2, केंदुझर जिले में 1, खुर्दा जिले में 12, मयूरभंज जिले में 2, नयागढ़ जिले में 1, नुआपड़ा जिले में 1, पुरी जिले में 4, रायगड़ा जिले में 1,
संबलपुर जिले में 11, सोनपुर जिले में 3, सुंदरगढ़ जिले में 7 तथा स्टेट पूल में 2 नये कोरोना पाजिटिव पाये गये हैं।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
