Home / Odisha / झारखंड में सड़क हादसा, ओडिशा के चार मरे

झारखंड में सड़क हादसा, ओडिशा के चार मरे

  •  35 अन्य घायल, पांच की हालत नाजुक

भुवनेश्वर/हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले के पास रविवार तड़के एक बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में ओडिशा के चार लोगों की मौत हो गयी, जबकि 35 अन्य घायल हो गये। सभी मृतक और घायल व्यक्ति कथित ओडिशा के निवासी बताये गये हैं। मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। मृतकों में से दो बालेश्वर के थे और अन्य दो अनुगूल के निवासी थे, जिनकी पहचान अनु बेहरा और मेनका प्रधान के रूप में बतायी थी।
सूत्रों के मुताबिक, ओडिशा से करीब 55 यात्रियों को लेकर बस ने 15 दिन पहले गयी थी। यह उत्तराखंड और बिहार के कई तीर्थ स्थलों का दौरा करके गया से अनुगूल जिले के कनिहा लौट रही थी। इसी दौरान हजारीबाग जिले के कटकमसांडी के पास रविवार तड़के फलों से लदे ट्रक के साथ उसकी भिड़ंत हो गयी। बस में सवार लगभग 35 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये और चार की मौत हो गई। तालचेर के विधायक ब्रजकिशोर प्रधान ने स्थानीय प्रशासन से पोस्टमार्टम के बाद मृतकों के शवों को वापस लाने के तौर-तरीकों पर चर्चा की। दुर्घटना के बाद सभी घायलों को तुरंत बचा लिया गया और उन्हें हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …