Home / Odisha / दो भीषण दुर्घटनाओं पर मुख्यमंत्री ने दुःख व्यक्त किया

दो भीषण दुर्घटनाओं पर मुख्यमंत्री ने दुःख व्यक्त किया

  •  हजारीबाग हादसे में ओडिशा के मृतकों के परिवार के लिए राहत राशि की घोषणा की

  •  मयूरभंज के डीएम को झारखंड सरकार से समन्वय स्थापित कर लोगों को लाने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया

भुवनेश्वर। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने झारखंड के हजारीबाग जिले में और उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुई भीषण दुर्घटनाओं में कई लोगों की मारे जाने की घटना में गहरा दुःख व्यक्त किया है। पटनायक ने कहा कि उत्तर प्रदेश के कानपुर में ट्रैक्टर ट्राली के पलट जाने से काफी संख्या में लोगों की मौत की संबंधित खबर सुनकर वह दुःखी हैं। उन्होंने मृतकों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है और साथ-साथ घायलों के शीघ्र आरोग्य की कामना की है।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने झारखंड के हजारीबाग जिले में एक बस दुर्घटना में ओड़िया तीर्थयात्रियों की मौत पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के लिए 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की। साथ ही मुख्यमंत्री ने घायलों को उचित इलाज मुहैया कराने को कहा है। कथित तौर पर सभी मृतक और घायल व्यक्ति ओडिशा के अनुगूल, ढेंकानाल और मयूरभंज जिलों के हैं। मुख्यमंत्री ने मयूरभंज के जिला कलेक्टर को झारखंड सरकार के साथ समन्वय कर सभी तीर्थयात्रियों की उनके घर वापसी की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …