Home / Odisha / दसवीं बोर्ड की परीक्षाएं समाप्त, 18 से होगा मूल्यांकन का कार्य

दसवीं बोर्ड की परीक्षाएं समाप्त, 18 से होगा मूल्यांकन का कार्य

भुवनेश्वर. ओडिशा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा दसवीं बोर्ड की परीक्षाएं सोमवार को समाप्त हो गयीं. अब 18 मार्च से कापियों का मूल्यांकन का कार्य शुरू होगा. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष रामाशीष हाजरा ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मूल्यांकन की प्रक्रिया 20 दिनों तक चलेगी. 15 हजार से अधिक शिक्षक मूल्यांकन प्रक्रिया में शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि मूल्यांकन के लिए 62 केन्द्र बनाये गये हैं. इस बार परीक्षा को सही रुप से कराने के लिए बोर्ड की ओर से चार स्तरीय दस्ते की व्यवस्था की गई थी.
उल्लेखनीय है कि इस बार कुल 5 लाख 60 हजार 905 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी है. यह परीक्षा 19 फरवरी से प्रारंभ हुई थी.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …