Home / Odisha / आर्थिक और सामाजिक विकास का नया इंजन है ज्ञान : नवीन

आर्थिक और सामाजिक विकास का नया इंजन है ज्ञान : नवीन

  • मुख्यमंत्री ने उत्तीर्ण छात्रों का हौसला बढ़ा

  •  कहा-अपने विचारों और नवाचारों के साथ समाज में अपनी पहचान बनाएं

  • नवीन पटनायक ने खेल में योगदान के लिए कीट की सराहना की

भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए एक नया इंजन है ज्ञान। उन्होंने कहा कि वर्तमान में हम एक भू-आर्थिक दुनिया में रह रहे हैं और ज्ञान को आर्थिक विकास और सामाजिक विकास प्राप्त करने के लिए एक प्रमुख संसाधन के रूप में मान्यता प्राप्त है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक आज यहां कीट डीम्ड विश्वविद्यालय के 18वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में 2022 के बैच को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने सभी स्नातकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे अपने विचारों और नवाचारों के साथ समाज में अपनी पहचान बनायेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 25 वर्षों में, कीट ने देश में तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा के क्षेत्र में अपने लिए एक जगह बनाई है। इसने प्रतिष्ठित राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त करके कई मील के पत्थर हासिल किये हैं और यह सामुदायिक आउटरीच कार्यक्रमों में भी खड़ा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल के क्षेत्र में इसने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस वर्ष संस्था अपनी रजत जयंती मना रही है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कीट के योगदानों को रेखांकित करते हुए जमकर सराहना की।
इस मौके पर उत्तीर्ण स्नातकों और प्रतिष्ठित विभुतियों को उपाधि से नवाजा गया। इस मौके पर कई गणमान्य अथिति उपस्थित थे।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …