Home / Odisha / कांग्रेस विधायक मुकिम को मिली जमानत

कांग्रेस विधायक मुकिम को मिली जमानत

  •  कहा- उन्हें मामले में फंसाया गया

कटक। जिला एवं सत्र न्यायालय ने कटक-बारबाटी के विधायक मोहम्मद मुकिम को यहां की एक सतर्कता अदालत द्वारा तय की उनकी दोषसिद्धि के खिलाफ ने जमानत दे दी है।
अपात्र लाभार्थियों को ऋण से संबंधित एक मामले में विधायक मुकिम, उनके व्यापारिक सहयोगी पीयूष मोहंती और पूर्व आईएएस अधिकारी विनोद कुमार को 3-3 साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई गई थी।
इस फैसले के बाद मीडिया से बात करते हुए मुकिम ने कहा कि उन्हें फंसाया गया है। मैं एक व्यवसायी हूं, जो राजनीति में भी शामिल हुआ और बाद में कांग्रेस पार्टी (विपक्ष) के टिकट पर विधानसभा के लिए चुना गया। उन्होंने कहा कि मैं इस फैसले के खिलाफ उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाऊंगा।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …