Home / Odisha / पुरी जेल में विचाराधीन कैदी ने की आत्महत्या
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

पुरी जेल में विचाराधीन कैदी ने की आत्महत्या

पुरी। ओडिशा के पुरी जिला जेल के अंदर एक विचाराधीन कैदी गुरुवार को लटका पाया गया। मृतक की पहचान सत्यवादी थाना क्षेत्र के विश्वनाथपुर निवासी शिवप्रसाद भोई (45) के रूप में बतायी गयी है। जेल अधिकारियों ने बताया कि शव बरामद कर लिया गया है और यह आत्महत्या का एक संदिग्ध मामला है, लेकिन मौत के सही कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।
जेल सूत्रों ने बताया कि भोई को जनवरी में पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था और आठ महीने से जमानत नहीं मिलने के कारण वह मानसिक रूप से परेशान था। उन्होंने कहा कि संभवत: इससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया होगा। उन्होंने कहा कि मौत का कारण उचित जांच के बाद ही पता चल पायेगा।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …