भुवनेश्वर। राज्य में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 180 नये पाजिटिव मामले सामने आये हैं। इसमें से 18 साल से कम आयु के वर्ग के 31 संक्रमित मिले हैं। राज्य के सूचना व जनसंपर्क विभाग ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। इसके साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1333887 हो गई है। कोरोना से स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 1323256 हो गई है। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 1386 है।
विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन नये मामलों में से 106 संगरोध से हैं, जबकि 74 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं। आज संक्रमित पाये गये लोग कुल 22 जिले में हैं।
विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बालेश्वर जिले में 11, बरगड़ जिले में 4, बलांगीर जिले में 4 संक्रमित मिले हैं। कटक जिले में 26, देवगढ़ जिले में 1, गजपति जिले में 1, जगतसिंहपुर जिले में 7, जाजपुर जिले में 5, कंधमाल जिले में 3, केन्द्रापड़ा जिले में 1, खुर्दा जिले में 24 संक्रमित मिले हैं। कोरापुट जिले में 5, मयूरभंज जिले में 9, नवरंगपुर जिले में 3, नयागढ़ जिले में 4, नुआपड़ा जिले में 1, पुरी जिले में 15, रायगड़ा जिले में 1, संबलपुर जिले 11, सोनपुर जिले में 6, सुंदरगढ़ जिले में 31 तथा स्टेट पूल से 5 संक्रमित मिले हैं।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
