Home / Odisha / कोरापुट में भारी बारिश से अस्पताल की चाहरदीवारी गिरी, एक की मौत

कोरापुट में भारी बारिश से अस्पताल की चाहरदीवारी गिरी, एक की मौत

कोरापुट। कोरापुट में भारी बारिश के कारण शहीद लक्ष्मण नायक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की चाहरदीवारी गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतक की पहचान एक होटल मालिक अनिल चौधरी के रूप में हुई है। वह दीवार के पास से गुजर रहा था, तभी वह दीवार गिर गयी। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि रात करीब 1 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दीवार गिरने से दिलीप कुमार लेंका नामक एक व्यक्ति की एक कार और एक मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …