भुवनेश्वर। मारवाड़ी महिला समिति भुवनेश्वर की अध्यक्षा नीलम अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में कल स्थानीय नेत्रहीन संघ सभागार में माता की चौकी का आयोजन नवरात्रि के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। आयोजन में माता दुर्गा देवी का दरबार प्राकृतिक दृश्य के साथ दिव्य रूप में सजाया गया था, जहां माताएं व बहनें आकर माथा टेकती, खुशी में नृत्य गायन करतीं नजर आईं।
स्थानीय भक्ति गायकी दल अपनी सुमधुर गायकी से नवरात्रिमय और देवी दुर्गा की वास्तविक आराधनामय बना दिया था। आयोजन के अंत में सभी ने दुर्गा मां आशीर्वाद लेकर प्रसाद सेवन किया। आयोजन का मुख्य आकर्षण डांडिया नृत्य रहा।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
