Home / Odisha / संबलपुर पुलिस की विशेष टीम बिहार रवाना

संबलपुर पुलिस की विशेष टीम बिहार रवाना

संबलपुर। सोना ठग गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी हेतु संबलपुर पुलिस की विशेष टीम बिहार रवाना हुई है। गौरतलब है कि पिछले दिनों गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया था। जो फिलहाल संबलपुर मंडल जेल में बंद है। थाने में पूछताछ के दौरान उन्होंने पुलिस को अहम सुराग दिया है। जिसके बलपर पुलिस की टीम ने बिहार का दौरा किया है।

रंगदारी की मांगपर दुकानदार पर चाकू से हमला

संबलपुर। रंगदारी नहीं दिया तो दुकानदार पर चाकू से हमला बोल दिया। यह घटना रविवार रात कमलीबाजार में घटित हुई है। पीडि़त दुकानदार का नाम अनूज भोई बताया गया है तथा वह बुढ़ाराजा इलाके का रहनेवाला है। उसकी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए टाउन पुलिस ने शिवनारायण नामक एक युवक को हिरासत में लिया है। दूसरी ओर अनूज को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है। टाउन पुलिस ने बताया कि मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु हर संभावित स्थानों पर छापामारा जा रहा है। बहुत जल्द सभी आरोपियों का गिरफ्तार किया जाएगा। जिसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई आरंभ की जाएगी।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …