Home / Odisha / कटक में एक चौक को अग्रसेन चौक नामित करने की मांग

कटक में एक चौक को अग्रसेन चौक नामित करने की मांग

  • मेयर सुभाष सिंह ने दिया हरसंभव पूरा करने का आश्वासन

कटक। अग्रवाल सम्मेलन ओडिशा पूर्वी प्रान्त के अध्यक्ष नथमल चनानी ने कटक में एक चौक का नाम महाराजा अग्रसेन जी के नाम पर नामित करने की मांग की। वह कल कटक के शहीद भवन में महाराजा अग्रसेन जी की जयंती पर आयोजित समारोह में संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कटक नगर निगम के मेयर सुभाष सिंह की उपस्थिति शहर के एक चौक का नाम महाराजा अग्रसेन जी के नाम पर नामित करने की मांग की। इसके बाद अपने संबोधन के दौरान मेयर सुभाष सिंह ने हर संभव पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाये और इस मांग को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …