-
कटक महानगर छठ पूजा समिति की बैठक आयोजित
कटक। कटक महानगर छठ पूजा समिति की ओर से देवीगड़ा पुरीघाट में छठ पूजा मनाने को लेकर एवं छठ व्रतियों की सुविधाओं को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच अध्यक्ष शैलेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में उनके निवास स्थान पर एक बैठक आयोजित की गई. इसमें सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी देवीगड़ा पुरीघाट में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ छठ पूजा का आयोजन किया जायेगा. कोरोना के कारण 2 वर्षों से नदी के किनारे छठ पूजा का आयोजन नहीं हो पा रहा था, इसलिए इस वर्ष बड़े ही धूमधाम के साथ छठ पूजा मनाने का निर्णय लिया गया है. इस वर्ष छठ पूजा मनाने को लेकर 30 सितंबर (शुक्रवार) को सभी कार्यकर्ताओं के साथ बक्सी बाजार स्थित कार्यालय में पुनः बैठक आयोजित की जाएगी एवं सत्र (2022-24) के लिए नई टीम का गठन किया जाएगा. साथ ही कटक महानगर छठ पूजा समिति में कई नए लोगों को जोड़ा जा रहा है. कटक शहर के समाजसेवी एवं रुणिचा वाले रामदेव बाबा मंदिर के ट्रस्टी राजनाथ चतुर्वेदी भी कटक महानगर छठ पूजा समिति के सदस्य बन चुके हैं और उन्होंने खुले मन से अपनी सेवा देने का आश्वासन दिया है. इस साधारण बैठक में मुख्य रूप से सुनील कुमार शर्मा, संजय शर्मा, मुकुंद सिन्हा, संजय भगत, राजनाथ चतुर्वेदी, शिव कुमार साहा, निखिल साहा, विकाश साहा उपस्थित थे.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
