Home / Odisha / बेंगलुरू में इन्वेस्टर्स मीट में शामिल होंगे नवीन

बेंगलुरू में इन्वेस्टर्स मीट में शामिल होंगे नवीन

भुवनेश्वर। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक बेंगलुरू में निवेशकों के साथ आमने-सामने बातचीत करेंगे। बताया जाता है कि ओडिशा सरकार 30 नवंबर से 4 दिसंबर तक मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव से पहले बेंगलुरु में रोड शो करेगी।
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक संभावित निवेशकों के साथ बातचीत करेंगे और ओडिशा में मौजूद निवेश माहौल और व्यापार के अवसरों पर प्रकाश डालेंगे। इससे पहले इस महीने की शुरुआत में मुख्यमंत्री ने मुंबई में आयोजित निवेशकों की बैठक में भाग लिया और शीर्ष उद्योगपतियों और बैंकरों के साथ बातचीत की और उन्हें ओडिशा में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …