भुवनेश्वर। ओडिशा में कोरोना से और एक मरीज की मौत हुई है। यह जानकारी राज्य सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने ट्विट कर दी है। बताया गया है कि
डेथ ऑडिट प्रक्रिया पूरी होने के बाद कोविद-19 पॉजिटिव के कारण इस मरीज की मौत हुई है। जानकारी के अनुसार, मृतक जगतसिंहपुर जिले की एक 55 वर्षीय महिला है, जो विभिन्न बीमारियों से भी पीड़ित थी। इसके साथ ही राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 9,192 हो गयी है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
