शैलेश वर्मा.कटक।
महाराजा अग्रसेन जी के 5146वे जन्मदिन के उपलक्ष्य में कटक के अग्रवंशी संस्थान द्वारा 3 दिवसीय आर्टिफिशियल लिंब्स का शनिवार को सीएमसी मेयर सुभाष सिंह, समाजसेवी मोहनलाल सिंघी एवं अग्रवंशी के मार्गदर्शक एवं कटक के विशिष्ट समाजसेवी गणेश प्रसाद कंदोई के द्वारा गरीबों एवं निस्सहाय लोगों के लिए निःशुल्क आर्टिफिशियल लिंब्स का उद्घाटन किया गया. इस लिम्ब्स शिविर का आयोजन स्थानीय माणिक घोष बाजार स्थित मारवाड़ी क्लब में किया गया.
अग्रवंशी के अध्यक्ष श्याम गोयनका ने बताया कि महाराजा अग्रसेन सदैव निस्सहाय एवं गरीबों के हित के लिए काम करते थे. आज उन्हीं के मार्गदर्शक पर चलते हुए अग्रवंशी समाजसेवा के क्षेत्र में काम कर रहा है. संस्था के सचिव जतिन बगड़िया ने बताया कि रविवार को सुबह इस अवसर पर रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है. सोमवार को इस तीन दिवसीय शिविर का समापन समारोह किया जाएगा जिसमें कई समाजसेवी एवं कार्यकर्ताओं को सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
