Home / Odisha / गीता ज्ञान मंदिर में महाराजा अग्रसेन जी का 5176 वाँ जन्मोत्सव समारोह 23 को

गीता ज्ञान मंदिर में महाराजा अग्रसेन जी का 5176 वाँ जन्मोत्सव समारोह 23 को

  •  महामहिम राज्यपाल प्रोफेसर गणेशी लाल होंगे मुख्य अथिति

कटक। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गीता ज्ञान मंदिर में महाराजा अग्रसेन जी का 5176वाँ जन्मोत्सव को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ 23 सितम्बर को मनाया जायेगा। इसके आयोजन के लिए समिति के अध्यक्ष विजय खंडेलवाल, महामंत्री संपत्ति मोड़ा, कोषाध्यक्ष स्वदेश अग्रवाल के नेतृत्व में अन्य पदाधिकारियों बैठक आयोजित हुई। इसमें तैयरियों को लेकर चर्चा की गयी। विगत 25 वर्षों से स्वर्गीय बाबा बिहारी लाल जी की प्रेरणा से गीता ज्ञान मंदिर में महाराजा अग्रसेन जयन्ती का पालन निरन्तर किया जा रहा है। आज 23 सितम्बर को सुबह 10 बजे से महाराजा अग्रसेन जी के जन्मोत्सव का उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि महामहिम राज्यपाल प्रोफेसर गणेशी लाल होंगे। समाजसेवा में उत्कृष्ट कार्यों के लिए वरिष्ठजनों का अभिनंदन भी किया जायेगा। इस मौके सम्मानित अतिथि के रूप में कटक नगर निगम के मेयर सुभाष सिंह और पूर्व विधायक देवाशीष सामंतराय उपस्थित रहेंगे।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …