भुवनेश्वर। ओडिशा में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना के 164 नये पाजिटिव मामले पाये गये हैं। यह जानकारी राज्य सरकार के सूचना और जनसंपर्क विभाग ने ट्विट कर दी है। विभाग द्वारा साझा किये गये आंकड़ों के अनुसार, नये मामलों में से 97 संगरोध में हैं, जबकि 67 स्थानीय संपर्क के हैं। इसी तरह 43 नये मामले 18 साल से कम उम्र के हैं।
राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 11,352 नमूनों का परीक्षण किया गया था। राज्य में कोविद -19 परीक्षण सकारात्मकता दर 1.44% थी। जानकारी के अनुसार, बालेश्वर जिले में 1,
बरगढ़ जिले में 3, भद्रक जिले में 3, कटक जिले में 33, देवगढ़ जिले में 2, ढेंकानाल जिले में 1, गंजाम जिले में 3, जगतसिंहपुर जिले में 3, जाजपुर जिले में 5, कलाहांडी जिले में 4, कंधमाल जिले में 10, खुर्दा जिले में 41, कोरापुट जिले में 2, मयूरभंज जिले में 3, नवरंगपुर जिले में 3, नयागढ़ जिले में 5, नुआपड़ा जिले में 3, पुरी जिले में 1, संबलपुर जिले में 4, सोनपुर जिले में 4, सुंदरगढ़ जिले में 21 तथा स्टेट पूल में 9 नये कोरोना संक्रमित पाये गये हैं।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
