Home / Odisha / अमित शाह व नड्डा से मिलकर लौटे जयनारायण मिश्र

अमित शाह व नड्डा से मिलकर लौटे जयनारायण मिश्र

  •  कहा- राज्य की राजनैतिक स्थिति को लेकर हुई चर्चा

भुवनेश्वर। प्रतिपक्ष के नेता जयनारायण मिश्र दिल्ली में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलकर वापस लौट आये हैं। मिश्र ने यहां पहुंचने पर कहा कि दोनों नेताओं से मिलकर उन्होंने राज्य में पार्टी के संबंध में एक चित्र प्रस्तुत किया। दोनों के साथ राज्य के राज्य की राजनीतिक स्थिति को लेकर चर्चा हुई। दोनों नेता राज्य की स्थिति को लेकर गंभीर हैं। राज्य़ में ईडी व सीबीआई द्वारा विभिन्न मामलों की क्या जांच होगी, इस संबंधी सवाल के उत्तर में उन्होंने कहा कि वह ईडी व सीबीआई का प्रवक्ता नहीं हैं। सीबीआई व ईडी हमारा राजनीतिक हथियार नहीं है। हम अपने कार्यकर्तांओ के दम पर सरकार परिवर्तन करेंगे, लेकिन ओडिशा में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। इसलिए यहां ईडी व सीबीआई की आवश्यकता अनुभव हो रही है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …