-
अगले 24 घंटे में और तीव्र होने की संभावना
-
21 सितंबर तक ओडिशा में होगी भारी बारिश
भुवनेश्वर। मध्य बंगाल की खाड़ी से सटे और इसके उत्तर में सोमवार को एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना है। इसके अगले 24 घंटों में और तीव्र होने की संभावना है। यह जानकारी आज यहां भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दी है। मौसम विभाग के अनुसार, इस निम्न दबाव के क्षेत्र के ओडिशा तट की ओर बढ़ने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, इसके प्रभाव के तहत 19 से 21 सितंबर के दौरान ओडिशा में अलग-अलग भारी बारिश के साथ-साथ कुछ स्थानों पर बिजली व गरज के साथ काफी व्यापक और हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इसी अवधि के दौरान ओडिशा में भी कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।
अगले 24 घंटों के दौरान पुरी, खुर्दा, कटक, नयागढ़, जगतसिंहपुर, बौध, कलाहांडी, कंधमाल, नवरंगपुर और कोरापुट जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा (7 से 20 सेमी) होने की संभावना है। इसके अलावा, गजपति, मालकानगिरि, रायगड़ा, खुर्दा, केंद्रापड़ा, भद्रक, बालेश्वर, जाजपुर, ढेंकानाल, अनुगूल, संबलपुर, सोनपुर, बलांगीर और बरगड़ जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा (7 से 11 सेमी) होने की संभावना है।
20 सितंबर को संबलपुर, सोनपुर, बौध, बलांगीर, अनुगूल, देवगढ़, बरगढ़, सुंदरगढ़, और झारसुगुडा जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा (7 से 20 सेमी) होने की संभावना है। इसके साथ ही कलाहांडी, नुआपड़ा, कंधमाल, नयागढ़, कटक, ढेंकानाल, केंदुझर और मयूरभंज जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा (7 से 11 सेमी) होने की संभावना है।
21 सितंबर को बरगढ़ और झारसुगुड़ा जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा (7 से 20 सेमी) होने की संभावना है और बलांगीर, सोनपुर, संबलपुर, नुआपड़ा और सुंदरगढ़ जिले में एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा (7 से 11 सेमी) होने की संभावना है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
