-
प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर संबलपुर, देवगढ़, अनुगूल व ढेंकानाल जिले के 72 टीबी मरीजों को दिया गया पोषण कीट
भुवनेश्वर। भारत को 2025 तक संपूर्ण रुप से टीबी मुक्त बनाने के लिए टीबी मुक्त भारत अभियान में शामिल होने हेतु राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से आह्वान किया है। इसी पृष्ठभूमि में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने ओडिशा के चार जिले संबलपुर, देवगढ़, अनुगूल व ढेंकानाल जिलों के टीबी मरीजों की जिम्मेदारी ली है। इसी क्रम में पहले चरण में इन चार जिलों के सरकारी स्तर पर पंजीकृत 72 टीबी मरीजों को पोषण कीट प्रदान किया गया है। प्रधान ने स्वयं ट्वीट कर यह जानकारी दी।
प्रधान ने टीबी पीड़ितों के प्रति दिये संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 2025 तक देश को टीबी मुक्त करने के लिए किये गये आह्वान को पूरा करने के लिए संकल्प लेना होगा।
उन्होंने कहा कि टीबी से पीड़ित लोगों की सहाय़ता करने के लिए येक पोर्टल कार्य कर रही है। आधुनिक चिकित्सा के बल पर इसे पूरा समाप्त किया जा सकता है। पीड़ितों को धैर्य व साहस के साथ इस बीमारी का मुकाबला करना होगा।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
