-
कोई हताहत नहीं
भद्रक। भद्रक स्टेशन यार्ड के पास समपार पर एक सांड़ को टक्कर मारने के बाद 12073 हावड़ा-भुवनेश्वर जन शताब्दी एक्सप्रेस के दो डिब्बे बेपटरी हो गये। यह घटना कल शाम करीब 5.50 बजे के आसपास हुई। पूर्व तट रेलवे ने बताया कि इंजन से सटे गार्ड कम लगेज वैन के आगे के दो पहिये पटरी से उतर गये। हालांकि, इसमें किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है। डाउन लाइन बाधा से मुक्त थी। इस दुर्घटना की जानकारी मिलते ही डीआरएम खुर्दा रोड अन्य शाखा अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे तथा राहत कार्य तेजी से आरंभ हुआ। तेजी से राहत कार्य पूरा किया गया और जनशताब्दी एक्सप्रेस 19.50 बजे स्टेशन पर पहुंची और पूर्ण रेक के साथ 20.22 बजे रवाना हुई।
बताया जाता है कि सांड़ की मौके पर ही मौत हो गई और वह ट्रेन के पहिये के नीचे फंस गया था।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
