-
कार से काफी मात्रा में देसी शराब बरामद
ढेंकानाल। ढेंकानाल जिले के कामाख्यानगर थाना क्षेत्र के जिराल गांव में एक कार से एक मोटरसाइकिल के टकराने से बाइक सवार की मौत हो गई और दूसरा सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान इसी क्षेत्र के बालीपड़ा गांव निवासी विद्याधर प्रधान के रूप में बतायी गयी है। सूत्रों के अनुसार प्रधान विद्याधर अपनी पिछली सीट पर बैठे व्यक्ति के साथ अस्पताल से घर लौट रहा था। इसी दौरान उनकी बाइक कार से जा टकराई। इस
घटना की सूचना मिलते ही कामाख्यानगर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में ले लिया। बताया जाता है कि कार से काफी मात्रा में देशी शराब बरामद हुई है। हालांकि कार चालक और उसमें सवार लोग मौके से फरार हो गये। इस बीच, गंभीर हालत में दूसरे मोटरसाइकिल सवार को एससीबी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। कामाख्यानगर थाने की पुलिस ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी है और शराब माफिया के ठिकाने की तलाश कर रही है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
