Home / Odisha / कटक व भुवनेश्वर के बीच आज से चलेगी जनसाधारण स्पेशल ट्रेन

कटक व भुवनेश्वर के बीच आज से चलेगी जनसाधारण स्पेशल ट्रेन

भुवनेश्वर. ट्रेन यात्रियों की मांग को देखते हुए तथा भुवनेश्वर व कटक तथा आस-पास के यात्रियों के लिए रेल मंत्रालय की ओर से भुवनेश्वर व कटक के बीच जनसाधारण स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय किया गया है.
परीक्षण के तौर पर इस ट्रेन को पहली मार्च से 31 मार्च तक चलाया जाएगा. पूर्व तट रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार. यह विशेष ट्रेन भुवनेश्वर से दोपहर 1.30 बजे खुलकर बारंग, गोपालपुर होकर बालिकुदा मार्ग के रास्ते कटक 2.30 बजे पहुंचेगी. लौटते समय यह ट्रेन कटक से 2.40 बजे खुलकर निर्गुंडी, गुरुडिझाटिया, राधाकिशोरपुर, नराज व मार्थापुर मार्ग होते हुए भुवनेश्वर में 5.20 पर पहुंचेगी. भुवनेश्वर व कटक के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने के लिए एक मेमू ट्रेन का उपयोग किया जाएगा.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …