-
सोशल मीडिय़ा में इससे संबंधित पोस्ट नहीं करने के लिए कोर्ट ने पहले ही दिया है निर्देश
भुवनेश्वर। कोर्ट द्वारा मना किये जाने के बाद भी केन्द्रापड़ा से सांसद तथा ओड़िया फिल्म अभिनेता अनुभव मोहंती ने ट्वीट कर उनकी पत्नी वर्षा प्रियदर्शिनी से सवाल किया है। सोशल मीडिया में वायरल होने वाले एक आडियो क्लिप को शेयर कर उन्होंने लिखा है कि फिल्म व राजनीति से जुड़े लोग उन्हें इस बारे में प्रश्न कर रहे हैं। उन्होंने लिखा है कि इस आडियो क्लिप में जो आवाज है, वह वर्षा या उनकी बहन का है या नहीं यह वर्षा स्पष्ट करें।
अनुभव ने एक अन्य ट्वीट पर कहा है कि उनको ठेस पहुंचाने या उनकी छवि को खराब करने का उनका कोई मंशा नहीं है। वर्षा के प्रति उनका काफी सम्मान है, लेकिन बार-बार अपमानित व प्रताड़ित होने के कारण वह यह सवाल करने के लिए मजबूर हो रहे हैं। इस तरह के अपमान से वह स्वयं व उनका पूरा परिवार मानसिक व शारीरिक रुप से प्रभावित हुए हैं।
अंत में उन्होंने लिखा है यह एक मित्रतापूर्ण ट्वीट है। यह कोई अपराध नहीं है, लेकिन इस बारे में वर्षा प्रियदर्शिनी की प्रतिक्रिया नहीं मिल पा रही है।
उल्लेखनीय है कि कोर्ट ने दोनों को निर्देश दिया था कि एक-दूसरे को लेकर सोशल मीडिया में टिप्पणी न करें। गत 14 सितंबर को अनुभव व वर्षा कटक के फैमिली कोर्ट में पेश हुए थे। जज ने दोनों से उनके चैंबर में चर्चा की थी।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
