-
इंजीनियर विश्वेशरैया जयंती व विश्वकर्मा पूजा पर इंजीनियर्स डे मनाया गया
भुवनेश्वर। राज्य तथा देश में बेरोजगारी समस्या को इंजीनियर स्टार्ट अप प्रारंभ कर दूर सकते हैं। बेरोजगारी की समस्या का समाधान करने में इंजीनियरों की भूमिका अहम हो सकती है। ओडिशा विज्ञान मंडल के अध्यक्ष तथा बीजू पटनायक तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो चित्तरंजन त्रिपाठी ने ये बातें कहीं। ओडिशा विज्ञान मंडल व साइम कालेज के संयुक्त तत्वावधान में इंजीनियर विश्वेशरैया जयंती व विश्वकर्मा पूजा पर इंजीनियर्स डे मनाया गया। इस कार्यक्रम में संबोधित करते हुए प्रो त्रिपाठी ने ये बातें कहीं।
इस कार्यक्रम में सीएसआईआर–आईआईएमटी के निदेशक प्रो सुधासत्व वासू मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए। उन्होंने अपने संबोधन में सरकारी नौकरी व स्टार्ट अप के क्षेत्र में पूरा विश्व तथा भारत की स्थिति के बारे में एक तुलनात्मक चित्र प्रदान किया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रुप में ओडिशा विज्ञान मंडल के संगठन सचिव तथा नेशनल एलुमिनियम कंपनी के रिसर्च की जिम्मेदारी संभाल रहे उप महाप्रबंधक इंजीनियर अरुण कुमार साहू ने भारतीय स्वदेशी विज्ञान के संबंध में जानकारी दी।
ओडिशा विज्ञान मंडल के सचिव व सीएसआईआर–आईआईएमटी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा विकास कुमार जेना ने अतिथियों का परिचय कराया व धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संयोजन प्रो दिव्या दास ने किया। इस अवसर पर साइम कालेज के छात्र-छात्राओं द्वारा इंजीनियर विश्वेश्वरैया के जीवन पर एक वृत्त चित्र का प्रदर्शन किया गया।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
