Home / Odisha / ओडिशा इनवेस्टमेंट मीट में दिखा उत्साह

ओडिशा इनवेस्टमेंट मीट में दिखा उत्साह

  •  मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मिले मुख्य व्यापारिक घरानों के प्रमुख

  •  ओडिशा में निवेश को लेकर हुई चर्चा, कइयों ने जतायी इच्छा

भुवनेश्वर। मुंबई में आयोजित ओडिशा इनवेस्टमेंट मीट में निवेश के प्रति जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। आज मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से प्रमुख व्यापारिक घरानों के प्रमुखों ने मुलाकात की तथा निवेश की संभावनाओं पर चर्चा करने के साथ-साथ अपनी रुचि भी अभिव्यक्त की। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मिलने वालों में उद्योगपति आनंद महेंद्रा, कुमार मंगलम के साथ-साथ कुछ अन्य लोगों ने मुलाकात की। इस दौरान ओडिशा के ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी सेवाओं के विस्तार को लेकर एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक के प्रमुखों ने भी मुख्यमंत्री के साथ मुलाकात की।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …