Home / Odisha / भद्रक में सड़क किनारे शिविर में घूस ट्रक, एक की मौत, छह घायल

भद्रक में सड़क किनारे शिविर में घूस ट्रक, एक की मौत, छह घायल

भद्रक। भद्रक जिले के भंडारीपोखरी में मंगलवार तड़के रेत से लदे ट्रक की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गयी और छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। यह हादसा उस समय हुआ जब मजदूर राष्ट्रीय राजमार्ग 16 पर एक सड़क निर्माण स्थल के पास एक शिविर में सो रहे थे। उन्होंने बताया कि रेत से लदा हाइवा ट्रक उनके स्थल शिविर में जा घुसा, जिससे एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई और छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना पाते ही स्थानीय थाने से पुलिसकर्मियों की एक टीम दुर्घटनास्थल पर पहुंची और राहत तथा बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …