संबलपुर। टाउन पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम मनीष बाग बताया गया है तथा वह स्थानीय बहीदारवन का रहनेवाला है। आरोपी के पास से चोरी की एक बाइक बरामद की गई है। टाउन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध कायम किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
महिला से दुव्र्यवहार, आरोपी गिरफ्तार
संबलपुर। मालतीगुंडेरपुर स्थित छतावर गांव में एक महिला से दुव्र्यवहार का मामला प्रकाश में आया है। पीडि़त महिला की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए धमा पुलिस ने सूरूबाबू रोहीदास नामक एक शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
