-
केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने लिखा केद्रीय कोयला, खान एवं केन्द्रीय श्रम व रोजगार मंत्री को दो भिन्न भिन्न पत्र
भुवनेश्वर। केन्द्रीय शिक्षा, कौशल विकास व उद्यमिता मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने केन्द्रीय कोयला व खान मंत्री प्रह्लाद जोशी व केन्द्रीय श्रम व रोजगार मंत्री भूपेन्द्र यादव को अलग अलग पत्र लिख कर हाई पावर कमेटी व केन्द्रीय परामर्शदाता ठेका श्रमिक बोर्ड (सीएसीएलवी ) के अनुशंसा को कड़ाई से पालन करने का अनुरोध किया है। दोनों मंत्रियों को उन्होंने व्यक्तिगत रुप मे इसमें हस्तक्षेप करने के लिए अनुरोध किया है। इसी क्रम में नालको के खदानों में काम कर रहे ठेका श्रमिकों के मजदूरी व अन्य सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए दोनों मंत्रियों से अनुरोध किया है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
