Home / Odisha / तैराकी प्रशिक्षण के दौरान एनसीसी कैडेट स्वीमिंग पूल में डूबा
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

तैराकी प्रशिक्षण के दौरान एनसीसी कैडेट स्वीमिंग पूल में डूबा

कटक। राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के एक कैडेट की कटक क्लब परिसर के अंदर स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। शनिवार को यह दुर्घटना उस समय हुई, जब कैडेट तैराकी का प्रशिक्षण ले रहे थे। मृतक की पहचान स्वप्नेश्वर दास के रूप में हुई है। वह शहर के राजा बागीचा क्षेत्र के सिटी कॉलेज का छात्र था और +3 प्रथम वर्ष में पढ़ रहा था।
जानकारी के मुताबिक, स्वीमिंग के लिए अन्य छात्रों के साथ पूल में घुसे स्वप्नेश्वर अचानक डूब गए। रेस्क्यू करने के बाद उन्हें तुरंत सिटी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद बड़ी संख्या में राजा बागीचा क्षेत्र के लोग और मृतक के माता-पिता अस्पताल परिसर के अंदर जमा हो गये।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …