Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना के 245 नये पाजिटिव मामले

ओडिशा में कोरोना के 245 नये पाजिटिव मामले

भुवनेश्वर। ओडिशा में बीते 24 घंटों के दौरान कोविद -19 के 245 नये पाजिटिव मामले पाये गये हैं। यह जानकारी राज्य सरकार के सूचना और जनसंपर्क विभाग ने ट्विट कर दी है। विभाग द्वारा साझा किये गये आंकड़ों के अनुसार, नये पाजिटिव मामलों में से 144 संगरोध में हैं, जबकि 101 स्थानीय संपर्क हैं। इसी तरह 43 नये मामले 18 साल से कम उम्र के हैं।
राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 13,050 नमूनों का परीक्षण किया गया था। राज्य में कोविद -19 परीक्षण सकारात्मकता दर 1.87% थी। जानकारी के अनुसार, बालेश्वर जिले में 3, बरगढ़ जिले में 1, भद्रक जिले में 3, बलांगीर जिले में 12, बौध जिले में 1, कटक जिले में 12, देवगढ़ जिले में 2, गंजाम जिले में 4, जगतसिंहपुर जिले में 3, जाजपुर जिले में 7, झारसुगुड़ा जिले में 3, कलाहांडी जिले में 6, कंधमाल जिले में 4, केंद्रापड़ा जिले में 2, केंदुझर जिले में 6, खुर्दा जिले में 33, कोरापुट जिले में 2, मयूरभंज जिले में 8, नवरंगपुर जिले में 17, नयागढ़ जिले में 7, नुआपड़ा जिले में 8, पुरी जिले में 12, रायगड़ा जिले में 2, संबलपुर जिले में 16, सोनपुर जिले में 5, सुंदरगढ़ जिले में 58 तथा स्टेट पूल में 8 नये कोरोना संक्रमित पाये गये हैं।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …