Home / Odisha / केंदुझर में हाथियों के तांडव से लोग परेशान
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

केंदुझर में हाथियों के तांडव से लोग परेशान

  •  कई घरों को तोड़ा, फसलों को पहुंचाया नुकसान

केंदुझर। जिले के पाटणा और तेलकोई रेंज में शनिवार की रात दो अलग-अलग घटनाओं में हाथियों के झुंड के कहर से स्थानीय लोगों में दहशत और तनाव व्याप्त है।
पाटणा रेंज में 22 हाथियों के झुंड ने बस्ती क्षेत्र में घुसकर कटाबेड़ा और आसनबहाली गांवों में कुल छह घरों में तोड़फोड़ की. इसी बीच तेलकोई रेंज में 30 हाथियों का एक झुंड तड़के करीब दो बजे विमला वन बीट में घुस गया और आठ एकड़ खेत में खड़ी फसलों को नष्ट कर दिया। हाथियों ने यहां एक घर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है।
बताया जा रहा है कि हाथियों के डर से दोनों क्षेत्रों के ग्रामीण अब अस्थायी रूप से सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट हो रहे हैं। इस बीच, वन अधिकारियों ने हाथियों को बस्तियों से बाहर निकालने के लिए एक अभियान शुरू किया है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …