-
10 से 27 तक दूसरे चरण के ई-एडमिशन की प्रक्रिया में ले सकेंगे भाग
भुवनेश्वर। दसवीं या हाईस्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले कुछ छात्र-छात्राएं पहले चरण की ई-एडमिशन की प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पाये हैं। इसे ध्यान में रखते हुए इस तरह के बच्चों को राज्य सरकार ने दाखिले के लिए एक और मौका देने का निर्णय किया है। राज्य के विद्यालय व जन शिक्षा विभाग से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि अब ये छात्र–छात्राएं 10 से 27 सितंबर कर पुनः एक बार आवेदन कर सकेंगे। ऐसे छात्र छात्रा व उनके अभिभावक राज्य में दाखिले के लिए बनायी गई वेबसाइट साम्स ओडिशा डाट जीओवी डाट इन में लागिन कर इस संबंध में संपूर्ण जानकारी हासिल कर सकते हैं।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
