भुवनेश्वर। लोकप्रिय टेलीसीरियल और एल्बम अभिनेता सत्यजीत पुरोहित का मंगलवार को हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वह 35 वर्ष के थे। उनके निधन से शोक की लहर दौड़ गयी है। बताया जाता है कि मंगलवार सुबह उनके सीने में दर्द की शिकायत हुई, तो वह बलांगीर जिले के अपने पैतृक स्थान कांटाबांजी में थे। उन्हें तुरंत कांटाबांजी अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें भीम भोई मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, बलांगीर में स्थानांतरित कर दिया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुरोहित ने 40 से अधिक संबलपुरी और ओड़िया संगीत एल्बमों में अभिनय किया था। वह टीवी धारावाहिक ‘परी’ में अपनी मुख्य भूमिका के लिए लोकप्रिय थे।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
