Home / Odisha / शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई

शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई

भुवनेश्वर। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोमवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर बधाई दी। पटनायक ने ट्वीट कर लिखा कि अज्ञानता के अंधेरे से ज्ञान का प्रकाश दिखाकर सही रास्ते पर ले जाने में शिक्षक की भूमिका अद्वितीय है। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति, प्रख्यात दार्शनिक और शिक्षक सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सभी का अभिवादन किया।
उल्लेखनीय है कि भारत के दूसरे राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जन्म तिथि 5 सितंबर, 1888 को 1962 से शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …