भुवनेश्वर। राज्यभर में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविद-19 के कुल 221 नये पाजिटिव मामले सामने आये हैं। इनमें से 129 व्यक्ति संगरोध से हैं, जबकि 92 स्थानीय संपर्क के मामले हैं। सक्रिय मामलों की संख्या 1740 है।
यह जानकारी राज्य सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने शनिवार को ट्विट कर साझा किया है। आंकड़ों के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान 13,663 नमूनों का परीक्षण किया गया था। राज्य की कोविद -19 परीक्षण सकारात्मकता दर 1.61 प्रतिशत थी।
बालेश्वर जिले में 2, बरगढ़ जिले में 3, भद्रक जिले में 2, बलांगीर जिले में 3, कटक जिले में 31, ढेंकानाल जिले में 2, गंजाम जिले में 5, जगतसिंहपुर जिले में 5, जाजपुर जिले में 8, झारसुगुड़ा जिले में 1, कलाहांडी जिले में 3, कंधमाल जिले में 1, केंद्रापड़ा जिले में 4, केंदुझर जिले में 2, खुर्दा जिले में 48, कोरापुट जिले में 5, मयूरभंज जिले में 4, नवरंगपुर जिले में 5, नयागढ़ जिले में 8, नुआपड़ा जिले में 8, पुरी जिले में 4, रायगड़ा जिले में 2, संबलपुर जिले में 2, सोनपुर जिले में 3, सुंदरगढ़ जिले में 49 तथा स्टेट पूल में 11 नये कोरोना पाजिटिव पाये गये हैं।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
