Home / Odisha / गंजाम में जुआ गिरोह का भंडाफोड़, 15 गिरफ्तार
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

गंजाम में जुआ गिरोह का भंडाफोड़, 15 गिरफ्तार

ब्रह्मपुर। गंजाम जिले की हिंजिलिकट पुलिस ने सारू गांव में एक जुआ गिरोह का भंडाफोड़ किया और 15 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के मुताबिक, सारू गांव में एक निर्माणाधीन इमारत के अंदर गिरोह के सदस्य खुलेआम जुआ खेल रहे थे।
गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए हिंजिलिकट पुलिस ने इलाके में छापा मारा और इमारत से 15 जुआरियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरोह के पास से कुल 1.53 लाख नकद और 18 स्मार्ट फोन भी बरामद किए हैं। पुलिस ने गिरोह में शामिल अन्य लोगों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …