Home / Odisha / इंडोनेशिया व आस्ट्रेलियाई शिक्षा मंत्री से मिले धर्मेन्द्र प्रधान

इंडोनेशिया व आस्ट्रेलियाई शिक्षा मंत्री से मिले धर्मेन्द्र प्रधान

भुवनेश्वर। केन्द्रीय शिक्षा, कौशल विकास व उद्यमिता मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान अपने चार दिवसीय इंडोनेशिया यात्रा के अंतिम दिन बाली में इंडोनेशिया के शिक्षा मंत्री व आस्ट्रेलिया के शिक्षा मंत्री से अलग-अलग मुलाकात की। इस दौरान प्रधान ने दोनों देशों के बीच शिक्षा, शोध व कौशल विकास के क्षेत्र में भागिदारिता को बढ़ाने पर जोर दिया।
इंडोनेशिया के शिक्षा मंत्री नादिम अनवर मकारीन के साथ चर्चा में दोनों देशों के बीच भागीदारी बढ़ाने के साथ-साथ रणनीतिक संबंधों को प्रगाढ़ बनाने की चर्चा हुई। शिक्षा, कौशल विकास के साथ-साथ पाठ्यक्रम तैयारी, छात्र–छात्राओं का एक-दूसरे देशों में पढ़ाई आदि में सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी। प्रधान ने इंडोनेशिया के शिक्षा मंत्री को भारत आने का निमंत्रण भी दिया। इसी तरह आस्ट्रेलिया के शिक्षा मंत्री डा आनी अली के साथ भी शिक्षा व शोध के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की गई।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …