Home / Odisha / सोरो उप-जेल से विचाराधीन कैदी फरार
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

सोरो उप-जेल से विचाराधीन कैदी फरार

बालेश्वर। जिले की सोरो उप-जेल से गुरुवार को एक विचाराधीन कैदी चाहरदीवारी से कूदकर फरार हो गया। आरोपी की पहचान मयूरभंज जिले के ठाकुरमुंडा के सुदाम के रूप में बतायी गयी है। उसे बलात्कार के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। फरार कैदी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। इस संबंध में जेलर की ओर से कोई बयान नहीं आया था। सूत्रों ने बताया कि कैदी को पकड़ने के लिए अभियान चलाया गया है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …