भुवनेश्वर। राज्यभर में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविद-19 के कुल 187 नये पाजिटिव मामले सामने आये हैं। इनमें से 109 व्यक्ति संगरोध में हैं, जबकि 78 स्थानीय संपर्क के मामले हैं। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 1800 है। यह जानकारी राज्य सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने गुरुवार को ट्विट कर दी है। विभाग की ओर से साझा किये गये आंकड़ों के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान 14,036 नमूनों का परीक्षण किया गया था। राज्य की कोविद -19 परीक्षण सकारात्मकता दर 1.33 प्रतिशत थी।
जानकारी के अनुसार, बालेश्वर जिले में 6, बरगढ़ जिले में 5, भद्रक जिले में 2, बलांगीर जिले में 10, कटक जिले में 8, देवगढ़ जिले में 2, जाजपुर जिले में 7, झारसुगुड़ा जिले में 1, कलाहांडी जिले में 4, कंधमाल जिले में 3, केंद्रापड़ा जिले में 5, केंदुझर जिले में 3, खुर्दा जिले में 34, कोरापुट जिले में 5, मालकानगिरि जिले में 1, मयूरभंज जिले में 8, नवरंगपुर जिले में 7, नयागढ़ जिले में 7, नुआपड़ा जिले में 6, पुरी जिले में 7, रायगड़ा जिले में 1, संबलपुर जिले में 8, सोनपुर जिले में 2, सुंदरगढ़ जिले में 37 तथा स्टेट पूल में 8 नये कोरोना पाजिटिव पाये गये हैं।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
