-
एक सप्ताह में चार हाथियों ने गंवायी जान
ढेंकानाल। जिले के महावीर रोड रेंज के केसरा जंगल में रविवार को एक हाथी का शव मिला। बताया जाता है कि स्थानीय ग्रामीणों ने हाथी के शव को देखा और उन्होंने वन अधिकारियों को इसकी सूचना दी। हाथी की उम्र करीब 25 साल बतायी जा रही है और करंट लगने से उसकी मौत होने की बात कही जा रही है। हालांकि, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आने के बाद ही चलेगा। उल्लेखनीय है कि इससे पहले शनिवार को सातकोसिया वन्यजीव अभ्यारण्य में शिकारियों द्वारा लगाये गये जाल में फंसे एक हाथी की करंट लगने से मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में एक सप्ताह से भी कम समय में करंट लगने से चार हाथियों की मौत हो गई है। अन्य दो मामले केंदुझर सदर रेंज के जुड़िया से सामने आये थे।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
