Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना के 257 नये पाजिटिव मामले

ओडिशा में कोरोना के 257 नये पाजिटिव मामले

भुवनेश्वर। राज्यभर में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविद-19 के कुल 257 नये पाजिटिव मामले सामने आये हैं। इनमें से 151 व्यक्ति संगरोध में हैं, जबकि 106 स्थानीय संपर्क हैं। राज्य में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 1980 है।
यह जानकारी देते हुए राज्य सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने ट्विट कर साझा की गयी है। विभाग की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान 14,389 नमूनों का परीक्षण किया गया था। राज्य में कोविद-19 परीक्षण सकारात्मकता दर (टीपीआर) 1.78 प्रतिशत थी। जानकारी के अनुसार, बालेश्वर जिले में 5, बरगढ़ जिले में 10,
भद्रक जिले में 1, बलांगीर जिले में 22, बौध जिले में 2, कटक जिले में 22, देवगढ़ जिले में 2, गजपति जिले में 3, जगतसिंहपुर जिले में 1, जाजपुर जिले में 8, झारसुगुड़ा जिले में 2, कलाहांडी जिले में 8, कंधमाल जिले में 4, केंद्रापड़ा जिले में 2, केंदुझर जिले में 6, खुर्दा जिले में 34, मयूरभंज जिले में 12, नवरंगपुर जिले में 7, नयागढ़ जिले में 6, नुआपड़ा जिले में 6,
पुरी जिले में 6, रायगड़ा जिले में 10, संबलपुर जिले में 15, सुंदरगढ़ जिले में 56 तथा स्टेट पूल में 7 नये कोरोना पाजिटिव पाये गये हैं।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …