भुवनेश्वर। केंद्रीय उर्वरक रसायन मंत्री भगवंत ने अपने दो दिवसीय ओडिशा दौरे पर तालचेर उर्वरक कारखाना के पुनरुद्धार के कार्य की समीक्षा की। गुरुवार व शुक्रवार 2 दिनों तक उन्होंने तालचेर में उर्वरक कारखाना प्रकल्प के निर्माण कार्य का प्रगति का निरीक्षण किया तथा वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा की। इस परियोजना के प्रबंधन के साथ समीक्षा करने के साथ-साथ तालचेर उर्वरक कारखाना एवं पीडीआईएल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी उन्होंने समीक्षा बैठक की। केंद्रीय मंत्री ने परियोजना की स्थिति के बारे में जानकारी ली इसके बाद इस कार्य में लगे कांट्रेक्टर व सहायकों से भी चर्चा की। उन्होंने परियोजना का इलाके में घूमने के साथ-साथ यहां से कैसे यथाशीघ्र यूरिया उत्पादन हो सकेगा इस पर जोर दिया।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
