कलाहांडी- कलाहांडी जिले के मदनपुर-रामपुर थाना क्षेत्र के तुजुंड सड़क पर दो बाइकों के बीच आममे-सामने टक्कर हो जाने के कारण तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया है। मृतकों की पहचान संतोष डाकुआ, प्रसन्न माझी, आकाश माझी के रुप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाइक के जरिये ये लोग जा रहे थे, तभी आमने-सामने टक्कर हो गई। घटनास्थल पर प्रसन्न की मौत हो गई । स्थानीय लोगों ने संतोष व आकाश को गंभीर रुप से घायल स्थिति में मेडिकल ले कर गये । लेकिन अस्पताल पहुंचने से पूर्व संतोष की मौत हो गई तथा अस्पताल में आकाश की मौत हुई । एक अन्य व्यक्ति की चिकित्सा भवानीपाटना मेडिकल में चल रही है ।
Check Also
श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान
7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
