Home / Odisha / ओडिशा के दो लेखकों को मिलेगा साहित्य अकादमी पुरस्कार

ओडिशा के दो लेखकों को मिलेगा साहित्य अकादमी पुरस्कार

  •  मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने दी बधाई

भुवनेश्वर। ओडिशा के दो लेखकों को वर्ष 2022 के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। साहित्य अकादमी ने बुधवार को दो अलग-अलग अधिसूचनाओं के माध्यम से इसकी जानकारी दी।
बताया गया है कि नरेंद्र प्रसाद दास को उनकी ओड़िया एंथोलॉजी कहानियों ‘कोलाहला न हलाहला’ के लिए बाल साहित्य पुरस्कार 2022 प्राप्त होगा। इसी तरह, दिलीप बेहरा को उनकी ओडिया एंथोलॉजी ऑफ़ लैंथन’ के लिए साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार 2022 प्राप्त होगा।
दोनों पुरस्कार के तहते एक तामपत्र और 50,000 रुपये का चेक प्रदान किया जाता है।
इस घोषणा के बाद मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बधाई देते हुए ट्विट किया है कि यह सभी के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं और ओड़िया साहित्य को समृद्ध करने में उनकी और अधिक सफलता की कामना करता हूं।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …