केंदुझर। जिले के सदर रेंज के कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में बिजली के तार के संपर्क में आने से दो मादा हाथियों की मौत हो गयी। बताया जाता है कि हाथियों का झुंड कल कृषि विज्ञान केंद्र में प्रवेश किया था। इस दौरान दो हाथी एक पेड़ की शाखाओं को तोड़कर भोजन कर रहे थे। इस दौरान वे निचले बिजली के तार के संपर्क में आये। सूचना मिलने पर आज सुबह वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू कर दी है। उनका आरोप है कि बिजली विभाग बिजली के तार नीचे गिरने पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
