Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना के 203 नये पाजिटिव मामले

ओडिशा में कोरोना के 203 नये पाजिटिव मामले

भुवनेश्वर। ओडिशा में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविद-19 के कुल 203 नये पाजिटिव मामले पाये गये हैं। इनमें से 119 व्यक्ति संगरोध से हैं, जबकि 84 स्थानीय संपर्क के मामले हैं। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 2368 है।
यह जानकारी राज्य के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने सोमवार को ट्विट कर साझा की है। विभाग की ओर से दिये गये आंकड़ों के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान 14,634 नमूनों का परीक्षण किया गया था। राज्य में कोविद-19 परीक्षण सकारात्मकता दर (टीपीआर) 1.38 प्रतिशत थी। जानकारी के अनुसार, बालेश्वर जिले में 5, बरगढ़ जिले में 11, भद्रक जिले में 3, बलांगीर जिले में 14, बौध जिले में 1, कटक जिले में 10, देवगढ़ जिले में 4, गजपति जिले में 3, जगतसिंहपुर जिले में 2, जाजपुर जिले में 7, कलाहांडी जिले में 4, कंधमाल जिले में 4, खुर्दा जिले में 32, कोरापुट जिले में 1, मयूरभंज जिले में 9, नवरंगपुर जिले में 8, नयागढ़ जिले में 7, नुआपड़ा जिले में 10, पुरी जिले में 9, रायगड़ा जिले में 4, संबलपुर जिले में 8, सोनपुर जिले में 6, सुंदरगढ़ जिले में 34, स्टेट पूल में 7 नये कोरोना पाजिटिव पाये गये हैं।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …