Home / Odisha / वरिष्ठ नागरिकों को प्यार से देखभाल और सम्मान करने का लें संकल्प – नवीन

वरिष्ठ नागरिकों को प्यार से देखभाल और सम्मान करने का लें संकल्प – नवीन

  •  मुख्यमंत्री ने पढ़ाया सामाजिकता का पाठ

भुवनेश्वर। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने युवाओं को सामाजिकता का पाठ पढ़ाया। आज विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर उन्होंने ट्वीट कर जहां वरिष्ठ नागरिकों को शुभकामनाएं दीं, वहीं उन्होंने लोगों से अपील की कि वे वरिष्ठ नागरिकों का प्यार से देखभाल करने के साथ-साथ उनको सम्मान देने का संकल्प लें।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में लिखा है कि वरिष्ठ नागरिक अपने ज्ञान, ज्ञान और अनुभव से हमारे समाज को समृद्ध बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
आज विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर आइए उनके सामने आने वाली कठिनाइयों को स्वीकार करें और उन्हें वह प्यार, देखभाल और सम्मान देने का संकल्प लें, जिसके वे हकदार हैं।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …