Home / Odisha / बाढ़ प्रभावितों में तत्काल राहत वितरण के निर्देश

बाढ़ प्रभावितों में तत्काल राहत वितरण के निर्देश

  •  मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने निरीक्षण के बाद तत्काल की घोषणा

भुवनेश्वर। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने पांच जिलों के बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री बांटने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने हवाई सर्वेक्षण के बाद प्रभावित क्षेत्रों के लिए तत्काल राहत, पका हुआ भोजन, चिकित्सा देखभाल, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं की घोषणा की। मुख्यमंत्री के सचिव (5-टी) वीके पांडियन सर्वेक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के साथ थे।
खुर्दा, पुरी, कटक, केंद्रापड़ा और जगतसिंहपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों के लिए 15 दिन की राहत प्राथमिकता के आधार पर वितरित की जायेगी. इसी तरह बौध, संबलपुर, बरगढ़, अनुगूल और सोनपुर जिलों के लिए तत्काल सात दिन की राहत दी जायेगी।
बाढ़ का पानी घटने के बाद 7 दिनों के भीतर घर, फसल और अन्य नुकसान का आकलन किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सर्वेक्षण के बाद अगले 15 दिनों के दौरान प्रभावित आबादी को वित्तीय सहायता प्रदान की जायेगी।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …